
रांची: झारखंड में दो IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार अतिरिक्त प्रभार परियोजना निदेशक नीर निर्मल परियोजना, झारखण्ड अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष, राँची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, झारखण्ड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वहीं, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर पदस्थापित नैंसी सहाय, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लि०, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।


