देवीपुर/देवघर।

देवीपुर थाना अंतर्गत बाजार के समीप सोमवार दोपहर एक बाइक व मैजिक के बीच भिड़ंत हो गयी. जीसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल मधुपुर निवासी संजीव कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। जहां संजीव का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि संजीव बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में देवघर आ रहा था। इसी क्रम में देवीपुर बाजार के पास विपरीत दिशा से तेजी से आ रही मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया। पीसीआर वैन से घायल संजीव को सदर अस्पताल देवघर लाया गया।
वहीं घटना के बाद मैजिक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, और आगे की कार्रवाई कर रही है.




