
देवघर: देवघर शहर के सुभाष चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर दिया।


बताया जा रहा कि बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर पाडेजान टोला के 28 वर्षीय सुदीप कुमार सिंह के गोल ब्लाडर में पथरी था। ईलाज के लिए सोमवार की शाम छह बजे क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, चिकत्सकों द्वारा ऑपरेशन 8 बजे रात में शुरू किया गया और करीब नौ बजे चिकित्सक ने उसकी मौत की खबर परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही से सुदीप की मौत हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया। इधर, पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है।


