
Deoghar: सरकारी डिपो परिसर से बस के अंदर से मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर गिरिडीह जिला के गाण्डेय थाना क्षेत्र अंतर्गत परमाडीह निवासी मो. रियाज ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

उसका कहना है कि वह बस लेकर गुरुवार रात सुल्तानगंज से देवघर आया था। बस को सरकारी बस डिपो में पार्क कर गाड़ी में सो गया। उसी दौरान बस का दरवाजा खोलकर चार हजार रुपये नकद सहित मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की चोरी कर ली गई।

चोरी का पता चलने में आसपास खोजबीन किया तो उसे कुछ कपड़ा फेंका हुआ मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


