
लोहरदगा: नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के रजगुरूवा गांव के समीप सोमवार सुबह कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में घायल हुए महिला नसीमा खातून की भी मौत इलाज के क्रम में रांची रिम्स में हो गई. मृतक महिला का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया.

पति कासिम अंसारी तथा पुत्री जोया प्रवीण की मौत के बाद महिला नसीमा खातून की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं. मंगलवार को सुचना के बाद लातेहार एसडीओ समेत झालसा रांची के आदेशानुसार पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रिसीकेश कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार की टीम, जिला तथा चंदवा प्रखंड प्रशासन की टीम बोदा गांव पहुंची . टीम में शामिल एसडीजीएम अक्षत श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी एसडीओ शेखर कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थेे. अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मृतक कासिम अंसारी, नसीमा खातून दोनो पति-पत्नी व पुत्री जोया प्रवीण के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया.

बताया जाता है सोमवार को रजगूरूवा गांव के समीप कार तथा मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार चंदवा थाना क्षेत्र के बोला गांव निवासी कासिम अंसारी तथा पुत्री जोया प्रवीण की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि पत्नी नसीमा खातून गम्भीर रूप से घायल हो गई थी. कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था जहां इलाज के क्रम में सोमवार देर रात्रि नसीमा खातून की मौत हो गई .
बताया जाता है कि कासिम अंसारी की पहली पत्नी से तीन बच्चे कशिश प्रवीण , जीशान अंसारी तथा जोया प्रवीण थे. पहली पत्नी की मौत के बाद लगभग दस माह पुर्व कासिम ने नसीमा के साथ निकाह किया था. छोटी बेटी जोया प्रवीण तथा पत्नी के साथ कासिम अंसारी टांगरबसली एक शादी समारोह में जा रहा था इसी बीच थाना क्षेत्र के रजगुरूवा गांव के समीप सड़क हादसे में मौके पर कासिम अंसारी तथा बेटी जोया प्रवीण की मौत हो गई थी जबकि पत्नी नसीमा खातून का ईलाज के क्रम में मौत हुई.
मंगलवार को सुचना के बाद एसडीजीएम व विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया , साथ ही कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से पीड़ित परिवार को प्रावधान के तहत अधिक से अधिक मुआवजा तथा गुजारा भत्ता दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
इस दौरान इन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी जानकारियां भी दी. इसके पूर्व चंदवा प्रशासन के द्वारा तत्काल 5 हजार रुपये व अनाज मुहैया कराया गया. एक साथ दोनो पति-पत्नी व एक बच्ची के मौत के बाद बोदा गांव में मातम पसरा हुआ है. मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने वालों मे चंदवा सीओ सुरेंद्र कुमार सिंह इंस्पेक्टर मदन शर्मा, अंचल सीआई अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.


