मधुपुर (देवघर): देवघर जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र से 15 दिन पहले गायब हुई नाबालिग लड़की का अबतक सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। बिलरिया से 16 वर्षीय अपहृत लड़की की अबतक जानकारी न मिल पाने से परिजन बेहद परेशान हैं। परिजनों ने देवघर एसपी से अपनी बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुतबिक 19 मई को उपर बिलरिया से नाबालिग लड़की गायब हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लड़की तो नहीं मिली लेकिन उन्हें ये पता चला कि संथाली सिमरा के दो उसे बहला फुसला कर उसका अपहरण कर ले गये हैं। जिसके बाद नाबालिग लड़की के चाचा ने घटना को लेकर पाथरोल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की। लेकिन दोनों ही आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहे वहीं, लड़की की भी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।