
Deoghar : सीमावर्ती बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया गांव निवासी छत्तीस यादव पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। स्वजनों ने बताया कि वह अपनी बकरी के लिए पत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पांव पिसल जाने पर वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कटोरिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।


