नई दिल्ली।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Ayodhya Shri Ram Temple) निर्माण के लिए हर कोई अपना सहयोग कर रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से धन संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है। 15 जनवरी, 2021 से धनसंग्रह अभियान जारी है। इसके बाद से एक से बढ़कर एक दाता सामने आ रहे हैं। अब झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (MP Dr. Nishikant Dubey) ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने खुद, अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये दान दिया है।
बुधवार को ट्वीट कर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात की जानकारी दी है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि "मेरे परिवार व मित्रों तथा ख़ासकर इफ़को के प्रबंध निदेशक डॉ यू एस अवस्थी जी के सहयोग से लगभग 3 करोड़ रुपये की निधि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु समर्पित की."
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।