
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना की पुलिस ने मछली मारने की बात को लेकर मारपीट कर हत्या करने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सातर निवासी अंजनी राउत, बजरंगी राउत, राजेंद्र राउत व मंटू रमानी शामिल है। ये सभी घटना के अप्राथमिक आरोपित है।

पुलिस को अनुसंधान के क्रम में घटना में इन चारों की संलिप्तता का पता चला था। इसके बाद इन चारों की गिरफ्तारी हुई। बाद में सभी गिरफ्तार अप्राथमिक आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना को लेकर सातर निवासी चंपा देवी के बयान पर थाना में 13 मई को एफआइआर दर्ज की गई थी। दर्ज मामले में पीड़िता का कहना था कि घटना के दिन गांव के रहने वाले आरोपित मनोज कुमार राउत, केशव कुमार राउत व दिलखुश कुमार राउत ने उसके पति संजय कापरी को दूसरे व्यक्ति के तालाब से मछली मारने के लिए अपने साथ ले गया।
मना करने पर उसके पति के साथ मारपीट कर विचाली से उसके शरीर के कई हिस्से को काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।


