बोकारो: बोकारो जिला के चास थाना को गुप्त सूचना मिली कि चास के सस्ता लॉज में अनैतिक काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चास के बाईपास रोड स्थित सस्ता लॉज में पुलिस ने छापेमारी की।
सात गिरफ्तार
चास थाना एवं चास महिला थाना के द्वारा संयुक्त छापामारी में सात लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें से एक महिला, एक पुरूष, दो युवक और दो युवतियां एवं होटल संचालक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है।
हालाँकि लॉज से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो पाया हैै। मामले को लेकर चास डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टिया मामला देह व्यापार का प्रतीत हो रहा। अभी पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।