


Madhupur By Election 2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर विधानसभा उपचुनाव संपन्न हो गया। 6 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गयी। मतदान को लेकर हर वर्ग के मतदाताओं में उत्साह दिखा। क्या बूढ़े, क्या युवा .. सभी ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और शाम छह बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 76.61 फीसदी वोटिंग हुई।

वहीं, मतदान के दौरान मधुपुर शहरी क्षेत्र के एक बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये। इसके बाद बूथ को सैनिटाइज करने के बाद दोबारा वोटिंग शुरू हुई।



