
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों ने फायरिंग की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर सवार बदमाशों ने बाइक रोक कर डॉ. प्रभात रंजन के घर वाली गली में थोड़ा आगे बढ़े और फायरिंग की और फरार हो गए। बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पुलिस पहुंची है और छानबीन की जा रही है।


