

रांची।

Corona New Strain Confirmed in Jharkhand: झारखंड में भी कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेसिंग लेबोरेट्री में हुई जांच में झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई है।

राज्य सरकार ने नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए 52 सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर स्थित लैब भेजे थे। इनमें से 39 सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए योग्य पाए गए। 39 सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग में तीन फीसद अर्थात 13 सैंपल के वायरस खतरनाक पाए गए। नौ सैंपल में जहां यूके म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया, वहीं चार सैंपल में डबल म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया। जिन नौ सैंपल में यूके म्यूटेंट स्ट्रेन पाए गए। उनमें आठ रांची और एक पूर्वी सिंहभूम के थे।

वहीं, जिन चार सैंपल में डबल म्यूटेंट स्ट्रेन पाए गए उनमें तीन रांची और एक पूर्वी सिंहभूम के थे। कुल 13 सैंपल में आठ पुरुष और पांच महिला के सैंपल थे।
जिस तरीके से झारखण्ड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है।



