पाकुड़।

झामुमो के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी का निधन हो गया है। सोमवार रात कोलकाता के आर एन टैगोर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली।

लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक साइमन मरांडी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तबियत बिगड़ने पर 14 मार्च को टैगोर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

साइमन मरांडी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।



