देवघर।
देवघर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गयी और नाकाम होने गोली चला दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक की है।
जहां शनिवार को बाइक सवार दो अपराधी CSP पहुंचे और लूटने का प्रयास किया। इस दौरान सीएसपी संचालक और अपराधियों के बीच झड़प व धक्का-मुक्की हुई। लूटने में नाकाम होने पर एक अपराधी ने पिस्टल निकाल सीएसपी संचालक केशव नारायण झा को गोली मार दी और दोनों फरार हो गए। गोली लगने से केशव गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन- फानन में गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक केशव नारायण झा को देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बाहर रेफर कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही देवघर DSP मंगल सिंह जामुदा और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।