मधुपुर (देवघर)
Madhupur By Election 2021: झारखंड के देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार (30 मार्च 2021) को बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ योगेन्द्र प्रसाद के समक्ष पर्चा भरा।
जानकारी हो कि पिछले दिनों आजसू पार्टी को छोड़कर गंगा नारायण सिंह ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद भाजपा ने इन्हें मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बतौर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।
झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल 2021 को वोटिंग होगी। 2 मई 2021 को काउंटिंग होगी।