

मधुपुर (देवघर)

भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के पक्ष में प्रचार करने पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मधुपुर में लगातार कैम्प किए हुये हैं।

मधुपुर प्रखंड के जीतपुर, कर्णपुरा, भिखनाडीह, बुढेई, रघुनाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की सरकार में आप चाहे जाती प्रमाण पत्र, आवसीय प्रमाण पत्र हो या फिर यहाँ पर अगर किसी को मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनवाना हो, बिना पैसा घुस लिए वह भी नही बनता है। सरकार सिर्फ लूट खसोट जानती हैं और इसके सिवा कुछ नहीं जानती है।

बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सब एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें। प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत करें। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की विफलताओं के बारे में हर एक एक आदमी तक पहुचाए व बूथ स्तर पर अपनी तैयारी को पूरी तरह से मजबूत करें।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में गंगा नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यह लड़ाई पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की भी है, जिस प्रकार तमाड़ में एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को हराया था उसी प्रकार मधुपुर में मंत्री को हराकर भी तमाड़ को दोहराना है।




