
Giridih: गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता महिला (rape victim woman in giridih) को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की कोशिश (In-laws tried to burn alive) की है। महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है। उसके बयान पर पुलिस ने रेप के आरोपी सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को आग में झोंकने वाले उसके जेठ बहादुर पंडित और शनिचर पंडित सहित घर के लोग फरार हैं।

घटना बुधवार रात की है। पुलिस के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवासार गांव की महिला शौच के लिए खेत गयी थी, तभी सुनील चौधरी ने उसके साथ रेप किया। महिला के शोर मचाने पर घर-गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद जब वह घर आयी तो घर के लोगों ने अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए पीड़िता के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में दाखिल कराया। उसके फर्द बयान पर रेप और उसे जलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


