देवघर।

देवघर में सरेशाम गोलीबारी की घटना को बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंजाम दिया है।

गोली एक युवक को मारी गयी है। जिसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। युवक की पहचान हरिओम झा के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि शिवपुरी मोहल्ले के बबुनी गली के खाली मैदान में हरिओम अपने दो साथियों के साथ सिगरेट पी रहा था। तभी बाइक पर आए अपराधियों ने उसपर गोली चला दी। गोली हरिओम के दाएं कान में लगी है।
आनन फानन में हरिओम को देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मंगल सिंह जामुदा सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मंगल सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है। युवक की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



