रांची।

कोरोना अब सीएम हाउस के बाद राजभवन भी पहुंच गया है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।

जानकारी के अनुसार उन्हें मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

बता दें कि राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल सीएम के आवासीय कार्यालय के भी पांच अफसर-कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे।


