रांची।

झारखंड में काेराेना (Corona) एक बार फिर बेकाबू हाेने लगा है। दाे महीने बाद एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। पुरे राज्य में रांची की स्थिति ज़्यादा खराब है।

बुधवार काे राज्य में 194 संक्रमित मिले। बुधवार काे कुल 11215 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 1.72 फीसदी संक्रमित मिले। रांची में 1973 सैंपल की जांच हुई, जिनमें 93 संक्रमित मिले। यानी हर 100 जांच में करीब पांच लाेग संक्रमित मिले।

रांची में नाै जनवरी काे कोरोना के 125 मरीज मिले थे। इसके बाद कभी भी यह आंकड़ा 75 से ऊपर नहीं गया था। हालाँकि, राहत की बात यह है कि मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं। अब रांची में एक्टिव मरीजाें की संख्या 451 हाे गई है। इसके अलावा बुधवार काे जमशेदपुर में 34 मरीज मिले।

नए स्ट्रेन का पता लगाने आईएलएस भुवनेश्वर भेजे जाएंगे सैंपल
झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए अब जीनाेम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के नमूने आईएलएस भुवनेश्वर भेजे जाएंगे। एनएचएम के मिशन डायरेक्टर ने रिम्स समेत सभी आरटीपीसीआर लैब प्रभारियाें काे निर्देश जारी किया है। कहा है कि लैब से कम से कम 5% सैंपल (जिसका सिटी वैल्यू 25 से कम हो) भुवनेश्वर भेजे जाएं।
विदेशाें से आने वाले यात्रियाें की 24 घंटे में काेराेना जांच कराएं
वहीं स्वास्थ्य सचिव केके साेन ने सभी जिले के डीसी से कहा है कि विदेशाें से आने वाले यात्रियाें की 24 घंटे में काेराेना जांच कराएं। काेई यात्री पाॅजिटिव मिले ताे उनके सैंपल की सीक्वेंसिंग कराई जाए। वहीं सर्वाधिक काेराेना प्रभावित मध्यप्रदेश, महाराष्ट और राजस्थान से आनेवाले लाेगाें की आरटीपीसीआर जांच जरूरी की जाए।





