


■ जागरूक मतदाता की यही पहचान शत प्रतिशत हो मतदानः DC
देवघर।

13-मधुपुर विधानसभा चुनाव 2021 में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा 22 मार्च को समाहरणालय परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वोटर सेल्फी प्वाइंट (Voter selfie Point) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता अपने वोट के महत्व को बेहतर तरीके से समझा सके।

मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि मधुपुर विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उदेश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत आए दिन विभिन्न प्रकार के आयोजन कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है, ताकि फर्स्ट टाईम वोटर्स के साथ-साथ दिव्यांग, बुजूर्ग व महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
मतदाताओं से अपील
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर मतदाता 17 अप्रैल को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपने घर से निकलकर शत-प्रतिशत मतदान करें। आपको मत देने का अधिकार मिला है। ऐसे में अपने मताधिकार का प्रयोग सभी अवश्य करें और अपने आस पास के लोगों को भी 17 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद, प्रशिक्षु आईआएस संदीप मीणा, डीआरडीए निर्देशक नयन तारा केरकेट्टा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी मीनाक्षी भगत और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।




