
Deoghar: देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने देवघर डीसी से निजी विद्यालय द्वारा ली जा रही वार्षिक फीस और रि-एडमिशन फीस पर रोक लगाने की मांग की है।

मेयर रवि राउत ने उपायुक्त को पत्र लिख कर कहा है कि “देवघर नगर में कई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं। जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इन विद्यालयों के द्वारा प्रतिवर्ष नए एकेडमिक सेशन के आरंभ में अपने पूर्ववर्ती छात्रों से वार्षिक फीस और री एडमिशन राशि ली जाती हैं।”

मेयर ने कहा कि “सामान्य परिवेश से आने वाले छात्रों और उनके अविभावकों के लिए इन अतिरिक्त आर्थिक जिम्मेदारी को वहन करना कठिन होता हैं। तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विद्यालयों को इस व्यवस्था पर रोक लगाने के निर्देश दिया था। इस विषय पर गढ़वा एवं पलामू जिले में जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाई जा रही हैं।”
देवघर मेयर रवि राउत ने जिला प्रशासन देवघर से “छात्र, उनके अविभावक एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर, इन विषयों के समाधान की पहल करने की मांग की है। जिससे जिले में शैक्षणिक व्यवस्था पारदर्शी और सुदृढ़ हो।”


