
Deoghar: श्रावणी मेले में देवघर से रांची और देवघर से पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस 72 सीटर की जगह 180 सीटर विमान चलायेगा। देवघर से रांची व पटना आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

देवघर से रांची व पटना आने-जाने वालों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है।

इंडिगो के अनुसार, अक्सर रांची व पटना की फ्लाइट की सीटें फूल हो जाती हैं। टिकटों की बुकिंग भी तेजी से हो जाती हैं। कई यात्री देवघर से पुणे व मुंबई के लिए वाया रांची व पटना की कनेक्टिंग फ्लाइट भी लेते हैं, इस कारण रांची व पटना के लिए 72 सीटें अक्सर फूल हो जा रही हैं।


