दुमका।

साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त लेखक निलोत्पल मृणाल को साहित्य अकादमी दिल्ली ने साहित्य अकादमी पैनल का सदस्य नियुक्त किया है। इस पैनल में कुल 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। निलोत्पल को 2015 में उपन्यास डार्क हॉर्स के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।



नीलोत्पल मृणाल ने अपनी लेखनी के माध्यम से संताल परगना ही नहीं झारखंड का मान बढ़ाया है। निलोत्पल मृणाल दुमका के नोनीहाट के रहने वाले हैं। साहित्यकार निलोत्पल मृणाल को साहित्य अकादमी का सदस्य बनाने पर साहित्य जगत से जुड़े लोग हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।




