इस्लामाबाद: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सीमा पार से आतंकियों द्वारा भारी गोलीबारी में पाक सेना के दो जवान मारे गए हैं। यह घटना पाकिस्तान के बजौर जिले में हुई है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।

हालांकि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भी जवाबी कार्रवाई में दो से तीन आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तान की मीडिया विंग ने पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों के लिए आतंकियों द्वारा अफगानिस्तान की धरती के इस्तेमाल की बात कहते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि हम यह उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं देगा।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार अफगानिस्तान के भीतर से आतंकवादियों ने बाजौर जिले में एक सैन्य चौकी को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया जिसमें दो से तीन आतंकी मारे गए हैं जबकि तीन से चार जख्मी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को बामन सेक्टर में अफगानिस्तान की सीमा के पार से एक जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:
- अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का Jharkhand सरकार ने बनाया प्लान
- America: मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत, ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका
- Hazaribagh: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी
- फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार पलटने से Judicial Magistrate सोनम चतुर्वेदी की मौत
- West Bengal: खड़गपुर स्टेशन से 14 करोड़ रुपए बरामद, एक गिरफ्तार



