

रांची।

बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों से जुड़ी संस्था, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल का आह्वान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ किया गया है। हड़ताल को लेकर यूनियन की एक प्रेसवार्ता पटेल चौक स्थित BOI के गेस्ट हाउस में आयोजित की गयी।

इसमें यूनियन की ओर से कहा गया कि इसके पहले सरकार 2019 में IDBI Bank का निजीकरण कर चुकी है। इस नीति के तहत पिछले चार साल में 14 सरकारी बैंकों का विलय भी किया गया है। AIBOC के स्टेट सेक्रेटरी सुनील लकड़ा ने कहा कि हड़ताल आम जनता के लिए बुलायी गयी है। सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी व अधिकारी पुरजोर विरोध करेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी :
दो दिनी हड़ताल के दौरान झारखंड के सभी सरकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की करीब चार हजार शाखाएं दो दिन बंद रहेंगे। हालाँकि लोगों के पास विकल्प के तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवा मौजूद रहेगी।

पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
► 11 मार्च महाशिवरात्रि
► 13 मार्च, दूसरा शनिवार की छुट्टी
► 14 मार्च, रविवार का अवकाश
► 15 मार्च, सोमवार, बैंक हड़ताल
► 16 मार्च, मंगलवार, बैंक हड़ताल




