
सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि "काेरोना में क्षेत्र के लोगों के दर्द को समझा, ठान लिया कि देवघर से गोवा के लिए ट्रेन लाना है और बाबा की कृपा से ट्रेन मिल गइ, रेलमंत्री पीयूष गोयल को जितना धन्यवाद दें कम है।"
रांची।

रेल मंत्रालय ने शिवरात्रि का तोहफा झारखंड के देवघर को दिया है। देवघर से गोवा के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मंजूरी मिल गई है। यह खुशखबरी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दिया है। साथ में रेलमंत्री के उस पत्र को भी लगाया है, जिसमें उन्होंने देवघर से वास्कोडिगामा यानि गोवा के लिए ट्रेन की मंजूरी दी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि कोरोना में क्षेत्र के लोगों का दर्द समझ में आ गया था, जिस तरह से वे परेशान थे। उसी दिन ठान लिया था कि देवघर से गोवा के लिए एक सीधी ट्रेन अपने क्षेत्र वासी को लाकर दें। रेलमंत्री पीयूष गोयल को जितना धन्यवाद दें। वह कम है। क्योंकि वे शिवरात्रि से पहले गोड्डा लाेकसभा क्षेत्र के लोगों को एक तोहफा दिया है। पिछले 15 दिनों के अंदर देवघर से दो ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। इसमें एक मुंबइ के लिए और दूसरा गोवा के लिए ट्रेन देवघर को मिली है।
जिस तरह से लगातार रेल मंत्रालय का फोकस संताल परगना के विकास के लिए है। आने वाले समय में यहां से कइ ट्रेनों का परिचालन देवघर से होने की उम्मीद है। इसमें बड़ा योगदान सांसद निशिकांत दुबे की होगी, जिन्होने ट्रेन के साथ-साथ रेल लाइन की पटरी का जाल बिछा दिया है।


