दुमका।

बासुकीनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी वाहन पलट जाने से 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घटना देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र के चोरडिया कस्तूरबा विद्यालय पास हुई।

बताया जा रहा कि बांका जिला के लोड़िया लकपुरा क्षेत्र के कमालपुर, लकड़ के दो परिवार के परिजन ऑटो से बाबा बासुकीनाथ मंदिर पूजा करने आ रहे थे। तभी तालझारी थाना क्षेत्र के चोरडिया कस्तूरबा विद्यालय समीप श्रद्धालुओं से भरी ऑटो गाड़ी को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और पलटते हुए नीचे खाई में गिर गई।

घटना में 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, स्थानिय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज कराया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया है।


