Madhupur (Deoghar): साइबर अपराधी को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस पर हमला करने के मामले में मांझीडीह गांव निवासी अभिनंदन रवानी को देवघर जिले की पथरोल पुलिस ने अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मधुपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया। यहां सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बेगूसराय निवासी गौतम कुमार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गयी है।

दिल्ली पुलिस ने गौतम कुमार को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर साईं बाग ठाक के आरोपित प्रमोद कुमार रवानी को पकड़ने के लिए ठेंगाडीह गांव आई थी। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़ाने के लिए पुलिस ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ मधुपुर विनोद कुमार रवानी, अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे मामले की जांच किया। घायल पुलिसकर्मियों का बयान लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
गौरतलब है कि देवघर जिले का मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र का करौं, मारगोमुण्डा और पथरोल क्षेत्र साइबर अपराध का हब बन चूका है। साइबर ठग सुदूर जंगलों, नदी और जोरिया किनारे कई मोबाईल,लेपटॉप लेकर टीम के साथ साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। पथरौल थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरा, गोनेया, लेड़वा, लखीबाज़ार, बिल्ली, चेतनारी जैसे गांव मेँ साइबर ठगी उद्योग का रूप ले लिया है। जिससे युवाओ की जिंदगी बर्बाद हो रही है।



