

बोकारो।

बोकारो सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 5D में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विर्सजन में पत्नी को डांस करने से रोका तो नाराज पत्नी ने पति को लोहे की रॉड से पीट दिया। जिसमे पति की मौत हो गयी। वारदात बगीचा टोला पत्थर खदान के पास की है।

मृतक की पहचान कृष्णा बागती के रूप में की गई। वो पत्थर खदान में मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी आरती देवी सेक्टर 5 डी में कुछ घरों में काम करती है। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के संबंध में बच्चों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मां प्रतिमा विसर्जन के दौरान DJ पर डांस करना चाहती थी। जबकि पिता उसे डांस करने से रोक रहे थे। इसी बीच आरती देवी इतना आक्रोशित हो गई कि लोहे की रॉड से कृष्णा बागती पर वार कर दिया। जिसके बाद घायल कृष्णा को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला आरती देवी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।



