देवघर।

देवघर DC मंजुनाथ भजंत्री द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से LIC आफिस के सामने सबसे अच्छे Bags (Hi-Choice) शोरूम का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहर के युवा रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है। सरकार व जिला प्रशासन का यह प्रयास है युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।

इसके अलावे उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि समाज में कुछ लोग व्यस्त जिंदगी में से समय निकाल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। युवाओं को होनहार बनाने की जिम्मेवारी हम सभी की होनी चाहिये। दूसरी ओर युवा वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़कर और विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है। वर्तमान में न काम की कमी है और न ही हुनर कम है। बस युवा वर्ग को दिशा चाहिए, जिसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
शोरूम के प्रोपराइटर आकाश कुमार ने कहा कि हमारे जैसे युवाओं के लिए सौभाग्य है कि देवघर DC ने आकर हौसला अफजाई की। आज अगर कोई बेकार है तो मतलब साफ है कि उसको कोई रास्ता दिखाने वाला नहीं मिला। जैसा उपायुक्त ने कहा ईमानदारी से मेहनत किजीये सब सही होगा। शोरूम खोलने का मकसद भी यही है कि अपने साथ-साथ कुछ युवाओं को मैं भी रोजगार दे सकू।
शोरूम में महिला, पुरुष, बच्चे, कॉलेज स्टूडेंट, बिज़नेस मैन के लिए बैग का वृहत क्लेसशन रखा गया है। साथ ही लेदर के बेल्ट, चश्मा ,फैंसी जूता, चप्पल आदि का संग्रहण देवघर वासियों के लिए रखा गया है।
इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, निर्भय शंकर ओझा, हिमांशु सिंह, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।


