

गुमला।

गुमला में 52 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर आ रही है। पीड़िता ने विशुनपुर थाने में FIR दर्ज कराई है।


बताया जा रहा है कि महिला अपनी मां की सेवा करने विशुनपुर के होलंग गांव आई थी। यहीं से अपने घर पिरका बरटोली लौट रही थी। इसी दौरान होलंग स्कूल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह किसी को नहीं जानती है। वह लोगों को मना करते रही लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं विशुनपुर थाना पहुंची और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, मामले पर विशुनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि FIR दर्ज कर लिया गया है। महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छानबीन के क्रम में घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। ऐसी आशंका है कि ये आरोपियों का है। पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




