पलामू।

हरिहरगंज के बीडीओ को एसीबी पलामू की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

ACB की टीम ने हरिहरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जागो महतो को तब गिरफ्तार कर लिया, जब वे सात हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। शिकायतकर्ता संतोष कुमार यादव के अनुसार हरिहरगंज तेतरिया में कूप निर्माण के लिए बीडीओ लगातार घूस की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत संतोष ने एसीबी से की थी। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजना बनाकर बीडीओ जागो महतो को 7 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने साथ पलामू ले गयी है।


