गोड्डा।
कृषि कानूनों के खिलाफ झारखण्ड में प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को ट्रैक्टर रैली आयोजित की है। यह रैली गोड्डा के कारगिल चौक से निकाली गई है। रैली में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद हैं।
रैली पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
रैली करीब 80 KM दूर देवघर के रोहिणी शहीद स्थल तक जाएगी। सभी चौक-चौराहों पर जिला पुलिस बल के अलावा आईआरबी की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।