

मधुपुर (देवघर)

देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित एक तालाब से एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद इमरान के तौर पर हुई है।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर इमरान बाहर गया था। लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों को युवक की लाश मिलने के बारे में पता चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।




