देवघर।

18 दिसंबर 2020, इस तारीख को झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) द्वारा एक पत्र जारी कर आदेश दिया गया था, सात दिन बाद इस आदेश को जारी हुए एक माह पुरे हो जायेंगे लेकिन, देवघर जिला में इसे अमलीजामा पहनाने में अधिकारी कतरा रहे…
पहले ये जानते हैं कि ये आदेश क्या है, फिर जानते हैं कि वो अधिकारी कौन हैं जिन्होंने अबतक आदेश का पालन नहीं किया है…

दरअसल, 18 दिसंबर 2020 को झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) द्वारा एक पत्र जारी कर ये आदेश दिया गया कि विभिन्न जिलों में NERP के कार्यपालक अभियंता का पद रिक्त रहने की स्थिति में उसी जिला के ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ही एन.आर.ई.पी कार्यपालक अभियंता के प्रभार में रहेंगे।

पत्र में इस बात का ज़िक्र है कि अक्सर ऐसा देखा जा रहा कि विभिन्न जिलों में पदस्थापित जिला अभियंता, अन्य विभाग के कार्यपालक अभियंता इत्यादि को NREP के रिक्त पद पर कार्य के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता को एन.आर.ई.पी का अतिरिक्त प्रभार मिलने से विभाग का प्रभावी नियंत्रण एवं समन्वय नहीं रह पाता है। ऐसे में एनआरआई०पी० के कार्यपालक अभियंता का पद रिक्त रहने की स्थिति में कार्यहित में उसी जिला के ग्रामीण कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को NREP कार्यपालक अभियंता को प्रभार लेने का आदेश दिया गया है। जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने करने का आदेश है।
लेकिन, इस आदेश का अनुपालन अबतक देवघर जिले में नहीं किया गया है।
देवघर जिले में ग्रामीण कार्य प्रमंडल (REO) के अभियंता सनत सोरेन को NREP कार्यपालक अभियंता का प्रभार लेना है, लेकिन अबतक बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने के बाद भी पहले से प्रभार में रह रहे कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान, सनत सोरेन को प्रभार सौंपने में आनाकानी कर रहे हैं।
तीन पद संभाल रहे साहब !
जितेंद्र पासवान स्पेशल डीविजन में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही जितेंद्र पासवान देवघर जिला परिषद के जिला अभियंता के प्रभार में भी हैं। इसके साथ ही इनके पास NREP के कार्यपालक अभियंता का भी प्रभार है। जिसे सरकार के आदेशानुसार REO के कार्यपालक अभियंता को सौंपना है। लेकिन जितेंद्र पासवान फिलहाल कुर्सी छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। जितेंद्र पासवान ही अभी एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता के प्रभार में हैं।




