

गिरिडीह।

गिरिडीह जिले के राजपुरा गांव में लोहे के तार में एक तेंदुआ (Leopard) फंस गया। तारों से निकलने की कोशिश में तेंदुए की जान चली गयी।

दरअसल, रविवार की सुबह खेत में एक तेंदुए को तार में फंसा देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेंदुआ तारों से निकलने के लिए काफी कोशिश कर रहा था, लेकिन नाकाम हो रहा था। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को निकालने की कोशिश शुरू की गयी, लेकिन इससे पहले की वन कर्मी उसे बचा पाते बेजुबान जानवर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
वनविभाग की योजना थी कि पिंजरे में कैद करके तेंदुआ को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। हजारीबाग से पिंजड़ा भी मंगवाया गया था। लेकिन, इससे पहले ही तेंदुआ की मौत हो गई। वनकर्मियों ने तेंदुआ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



