
शिमला: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर उपनगर शोघी के समीप एक कार पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। शुक्रवार को दिल्ली नंबर की एक कार (डीएल4सीएनई-3032) शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। कार में चार पर्यटक सवार थे। कार जब शोघी और सानू बंगला के बीच पहुंची, तो अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिर गिया।

हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार चारों सैलानी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद बालूगंज पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घायलों को कार से सुरक्षित निकालकर आईजीएमसी पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि शोघी के समीप सुबह सृष्टि माता मंदिर के पास पहाड़ी से एक चट्टान गिरी है, जिसकी चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया है, जिसमें सवार चार लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन को आंशिक चोटें लगी हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि गंभीर घायल को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है।
उन्होंने कहा कि शोघी के पास सड़क यातायात के लिए बहाल है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पहाड़ों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में वाहनों में आने वाले लोग पूरी सावधानी रखें।
इसे भी पढ़ें:
- JPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कब तक होगी, 10 सितंबर तक बताए सरकार : Jharkhand HC
- Palamu में MLA आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?



