
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के चांदडीह की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतका का नाम रानी देवी पति राजू गुप्ता है।

बताया जाता है कि मृतका के घर के कुंए में बिजली का मोटर पंप लगा था। कुंए पर वह कुछ कार्य करने गयी थी। उसी दौरान वह पंप के तार से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गयी।

इसकी जानकारी परिजनों को होते ही उसे उठाकर पहले इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया।
जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



