
Gujarat: होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि युवती की जान चली गई और अब लड़के को जेल की हवा खानी पड़ेगी। हैरान करने वाला ये मामला गुजरात के नवसारी का है।

दरअसल, लड़की के प्राइवेट पार्ट से इतनी ज्यादा ब्लीडिंग हुई कि सेक्स के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। युवती के बेहोश होने पर युवक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गूगल पर ब्लीडिंग रोकने के उपाय खोजता रहा। इस दौरान ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि ओवर ब्लीडिंग के कारण युवती की जान गई है।

नवसारी पुलिस ने होटल स्टॉफ के हवाले से बताया है कि 26 साल के एक युवक ने 23 सितंबर को होटल में एक रूम बुक किया था। सेक्स के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड की योनि से अचानक बहुत ज्यादा ब्लीडिंग शुरू हो गई। जब काफी देर तक खून बहना नहीं रुका तो युवक घबरा गया। काफी देर तक उसने तौलिए से भी ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। युवती का ब्वॉयफ्रेंड उसे हॉस्पिटल ले जाने के बजाय गूगल पर ही ब्लीडिंग रोकने के उपाय खोजता रहा। इसकी वजह से युवती को वक्त रहते ट्रीटमेंट नहीं मिल पाया और उसकी जान चली गई।
बताया कि काफी ब्लीडिंग के बाद जब युवती बेहोश हो गई तो युवक ने डरके मारे अपने एक दोस्त को बुला लिया। इसके बाद वो दोनों युवती को पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। हालांकि, युवती की गंभीर हालत को देखकर अस्पताल ने उसे लेने से मना करते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां कुछ घंटों में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवसारी पुलिस ने बताया कि सेक्स के दौरान ज्यादा मात्रा में खून बहने की वजह से लड़की की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती के शव को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए सूरत सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है।



