
Mumbai: 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने खुदकुशी कर ली है ये चौंकाने वाली खबर जैसे ही आई तो हर किसी के होश ही उड़ गए हैं। तुनिशा इस वक्त सब टीवी के शो दास्तान ए काबुल में लीड रोल प्ले कर रही थीं ऐसे में उन्होंने ये इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये किसी को समझ नहीं आ रहा है।

जो खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आ रही है उसके मुताबिक तूनिशा ने शो के सेट पर ही ये कदम उठाया और शो के लीड एक्टर के मेकअप रूम में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही उनका शव किसी ने फंदे से लटका हुआ देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। तूनिशा ने ऐसा क्यों किया और इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही होगी फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

अली बाबा- दास्तान ए काबुल में मरियम का किरदार निभाने वालीं तूनिशा पहले भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे शो में दिखीं। इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। कहानी 2, बार-बा देखो और फितूर में भी वह नजर आईं।



