Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा के समीप चार पहिया वाहन से धक्का लगने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल देवीपुर थाना क्षेत्र के लंबा गांव निवासी अशोक यादव को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
स्वजनों ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी का काम करने देवघर गया था। वापसी के क्रम में अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।