Deoghar: हवाई मार्ग के जरिए देवघर कोलकाता और नई दिल्ली के अलावा अब पटना और रांची से भी जुड़ चुका है।
देवघर एयरपोर्ट से पटना और रांची एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद अब हवाई यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है कि जल्द ही बैंगलुरु और देवघर के बीच विमान सेवा शुरू होने जा रही है।
देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अप्रैल से विमान सेवा शुरू हो जायेगी। इस बात की जानकारी देते हुए सांसद डॉ निशिकांत ने बताया कि बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से स्लॉट फाइनल हो चुका है। डीजीसीए से भी सहमति प्रदान कर दी गयी है। जल्द ही आधिकारिक घोषणा के साथ उड़ान तिथि की घोषणा कर दी जायेगी।
सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर से हजारों की संख्या में छात्र बेंगलुरु पढ़ाई व नौकरी करने जाते हैं। वहीं हजारों की संख्या में लोग इलाज के लिए भी बेंगलुरु जाते हैं। वर्तमान में लोग कोलकाता व दुर्गापुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं। बेंगलुरु के लिए विमान शुरू हो जाने के बाद लोग एक दिन में काम निबटा कर देवघर लौट सकेंगे।