Deoghar News : अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पूर्व माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। एसपी ने सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भविष्य में भी इसी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
जसीडीह थान प्रभारी पुनि दीपक कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, चितरा थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार के नाम शामिल है।



