
Deoghar News: एक विवाह ऐसा भी देवघर के क्लब ग्राउंड में किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी के द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह संपन्न कराया गया वो भी धूम धड़ाके ढोल बाजा बैंड तरह-तरह के पकवान के साथ. तमाम खर्च कर किन्नर रोज मौसी ने एक बेटी का कन्यादान किया जो समाज के लिए एक मिसाल पेश कर दिया है.

किन्नर समाज का एक ऐसा तब का जिसे लोग या तो हीन भावना से देखते हैं या फिर उसे अपने समाज में कोई भी जगह नहीं देते हैं किसी भी शुभ कार्य में किन्नर को देखते ही मन में एक बात आती है कि आ गए.


देवघर के क्लब ग्राउंड स्थित रश्मि तुरी की पुत्री बुलबुल का विवाह अपने खर्चे से किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी ने संपन्न कराया। विवाह में वह तमाम तैयारियां की गई जो एक परिवार अपनी बेटी के लिए करता है. रोज मौसी कहती है कि समाज के लिए आगे आकर काम करना काफी अच्छा लगता है. क्योंकि आज हमारे पास जो भी है कहीं ना कहीं किसी समाज से मिलता है और इस समाज में अगर कोई दुखी है तो उनके लिए हम हमेशा खड़े रहते हैं.
रश्मि के पति का देहांत बहुत पहले हो चुका था बेटी का विवाह कराने का पैसा नहीं था जिसके बाद यह जानकारी मिलने के बाद शादी की तमाम तैयारियां खाना-पीना बैंड बाजा पंडाल सहित हर चीज का इंतजाम अपने निजी खर्चे से किए हैं.

कैसे हुआ ये सब
रश्मि तुरी में बताया कि उनके पति का देहांत बहुत समय पहले हो गया था खाने को भी पैसे नहीं थे ऐसे में बेटी का कन्यादान करना एक बड़ी चुनौती थी. हमेशा चिंतित रहते थे कि कैसे बेटी का कन्यादान कराया जाएगा। लेकिन जब इस बात की जानकारी किन्नर समाज के मुखिया मौसी को हुआ तो वह आगे आई और बेटी का कन्यादान बड़े ही धूमधाम से की. उसके अलावा लॉकडाउन के समय में भी जब खाने के लाले पड़े थे तो रोज मौसी आगे आकर खाना दिया था. अब रश्मि रहती है कि उनका पूरा जीवन रोज मौसी को समर्पित है
एक ऐसे समय में जहां आज के दौर में लोग एक दूसरे की मदद तक नहीं करना चाहते। वहां किन्नर रोज मौसी के द्वारा एक बेटी का विवाह संपन्न करना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है. इसके साथ ही उन समाजसेवियों के लिए भी एक बड़ा संदेश है.
जो अपने आप को बड़ा समाज सेवी कहते हैं और जब गरीब उनका दरवाजा जा खटखटाते हैं तो हजार ,2 हज़ार देकर उनसे अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. आज रोज मौसी से हम सभी को सीखने की जरूरत है और समाज में कुछ अच्छा करने को लेकर उनसे प्रेरणा लेने के लिए आवश्यकता है।



