
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल हुए एक करीब 28 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में रविवार की देर रात को हो गयी।

बताया जाता है कि वह दुमका के सरैयाहाट थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले सैरयाहाट स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिये पहुंचाया गया था।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया था। जहां रविवार की देर रात को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिये पोस्टमार्टम हाउस स्थित शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।



