
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके रामकृष्ण मिशन के नजदिक इंदू भूषण सरकार रोड स्थित एक बंद घर का वेंटिलेशन तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबध में लक्ष्मी कुमारी आजाद पिता सुरेश कुमार यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

जिसमे बताया है कि परिवार के साथ अहमदाबाद एक मशीन खरीदने के लिये गये थे। 03 जनवरी 2026 को जब वापस लौटे तो देखा की घर का वेंटिलेशन टूटा हुआ है।


जब अंदर कमरे मेें गये तो घर का सारा सामान इधर -उधर विखरा पड़ा था। घर में रखे अलमारी और बक्से का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे कीमती जेवरात और बर्तन गायब थे।
बताया कि चोरी हुए सामानों में पुस्तैनी जेवरात जिसमें सोने का गले का भारी वजन वाला हसुली, हाथ का बाला सोने का एक जोड़ी, सोने का मंागटीका, सोने का बड़ा नथिया, सोने का अंगूठी दो जोड़ा, कानबाली दो जोड़ा सहित अन्य कई जेवरात सहित लगभग 1.50 लाख का कांसा एवं पीतल के बर्तन शामिल हैं।

बताया कि उसके पिता देवघर में ही पीएचडी विभाग में केशियर के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 1998 में ही देवघर में घर बनाकर रह रहे हैं।
पिता की तबियत खराब रहने के कारण वे साहेबगंज स्थित गांव में ही ज्यादातर रहते हैं। कभी- कभी इस घर में रहते हैं। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


