
Deoghar: बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के दुलरीसार निवासी अजय शर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि अजय एक प्राइवेट कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह घर से बाइक लेकर रिकवरी करने निकला था। उसी क्रम में टेलवा मोड़ के समीप पीछे से तेजी गति से आ रहा ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आर रही एक दूसरी बाइक भी उसे धक्का मार दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां से भी प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।


