
Deoghar News : देवघर जिले के नगर थाना इलाके में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। रात हो गया दिन चोर बेखौफ अंदाज में चोरी को घटना को अंजाम दे रहें हैं।

मंगलवार की देर रात को चोरों ने नगर थाना इलाके के श्यामगंज रोड स्थित इलेक्ट्रीक वर्कशॉप श्री बैद्यनाथ विद्युत कर्मशाला का दरवाजा और ताला तोड़कर हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली।

मामले को लेकर संचालक बाभनबीघा कास्टर टाउन निवासी दिलीप कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार की रात को दुकान बंद कर वह अपने आवास चले गये थे।
बुधवार की अहले सुबह करीब 3.30 बजे उन्हें आसपास के लोगों ने चोरी होने की जानकारी दी। उपरांत वे दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान में लगे सारे ताले को तोड़ दिया गया है और दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे को भी तोड़ा गया है।
बताया कि वह बिजली के सामान का रिपेरिंग करने का काम करते हैं। दुकान में कई कस्टमर के सामान रिपेयरिंग करने के लिये रखा हुआ था जिसकी चोरी कर ली गयी।
चोरी हुए सामानों में पटवन करने वाला तीन मोटर कीमत लगभग 50 हजार, 15-20 पंखा जिसकी कीमत लगभग 15 हजार, कॉपर तार कीमत करीब 09 हजार, टूलू पंप तीन कीमत लगभग 6 हजार सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।
नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


